आईटीआई में प्रवेश के लिए 4 सितंबर को होगी काउंसलिंग

नैनीताल। हल्द्वानी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इस बार विभिन्न ट्रेडों के लिए कुल 11078 प्रवेशार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। प्रवेशार्थियों की इस बार ऑनलाइन काउंसलिंग नहीं होगी।

बुधवार 29 सितंबर से शुक्रवार एक से अक्तूबर तक प्रवेशार्थियों को आईटीआई में अपने ट्रेड से संबंधित विकल्प पत्र भरकर देना होगा। चार सितंबर के ऑफलाइन प्रवेश शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से प्रत्येक जिले में प्रवेश समिति का नोडल अधिकारी मनोनीत किया जाएगा।

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के उपनिदेशक परीक्षा जेएम नेगी ने बताया कि कोविड की वजह से इस बार विद्यार्थियों के अंकपत्र विलंब से आए हैं। 12 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करानी है। ऐसे में निदेशालय की ओर से निर्णय लिया गया है कि इस बार प्रवेशार्थियों की ऑनलाइन काउसलिंग न कराकर ऑफलाइन काउंसलिंग कराई जाए।

इसके लिए चार से 12 सितंबर तक ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। बुधवार 29 सितंबर से प्रवेशार्थी अपने ट्रेड को लेकर विकल्प पत्र जिला स्तर पर काउसलिंग सेंटर पर देंगे। प्रवेशार्थियों की मेरिट लिस्ट आईटीआई की वेबसाइट में अपलोड करने के साथ ही सभी प्रशिक्षण संस्थानों में चस्पा करा दी जाएगी। प्रवेशार्थी प्रशिक्षण संस्थानों आईटीआई की वेबसाइट में मेरिट सूची का अवलोकन कर प्रवेश के लिए काउसलिंग सेंटर पर जा सकते हैं।

advertisement at ghamasaana