Dehradun news : रपटे में फंसी कार में, दो व्यक्तियों को सकुशल निकाला, तीसरे की तलाश जारी

dehradun news rapaen mein fansi car

देहरादून। रात्रि समय करीब 02:00 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना सहसपुर पर सूचना प्राप्त हुई की सिंघनीवाला से धर्मा वाला जाने वाले मार्ग पर करीब 1 किलोमीटर श्री राम स्कूल के पास रपटे में पानी के बहाव में एक कार फंसी हुई है इसमें कुछ आदमी भी सवार है इस सूचना पर थाना सहसपुर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर रेस्क्यू किया गया ।

दो व्यक्ति जिनके नाम मुकेश शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा निवासी थाना नेहरू कॉलोनी उम्र 43 वर्ष व अनिल कुमार पुत्र बिसंबर पाल निवासी चंद्रबनी देहरादून उम्र 33 वर्ष को पानी से निकालकर किनारे लाया गया । पानी में गिरने के कारण आई हल्की-फुल्की चोटो के प्राथमिक उपचार हेतु दोनों व्यक्तियों को सामुदायिक केंद्र सहसपुर लाया गया । जिनसे पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम दिनांक 9 जुलाई को अपने एक रिश्तेदार से मिलने पोंटा साहिब समय करीब 4:30 बजे निकले थे व पोंटा साहिब से करीब 12:30 बजे निकलकर अपने घर जा रहे थे तभी सिंघनीवाला पहुंचकर हम एक ट्रक के पीछे पीछे जा रहे थे जिस कारण हम पानी का बहाव रपटे पर नहीं देख पाए ।

ट्रक पानी के बहाव से निकल गया वह हम लोग पानी में फंस गए हम दोनों तो जैसे तैसे पानी में ही अटके रहे परंतु हमारे साथ तीसरा व्यक्ति राजकुमार निवासी बंजारावाला देहरादून उम्र 54 वर्ष पानी में बह गया उक्त व्यक्तियों को बाद उपचार परिजनों से संपर्क करवाया गया । थाना पुलिस द्वारा सिंघनीवाला पर मौजूद आने जाने वाले सभी व्यक्तियों को पानी के बहाव के बारे में बताते हुए आगे ना जाने की हिदायत दी गई मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी रेस्क्यू हेतु पहुंची जिनके द्वारा नदी की मुख्यधारा तक रेस्क्यू किया गया परंतु तीसरे व्यक्ति राजकुमार का कोई पता नहीं लग पाया है तलाश जारी है।

advertisement at ghamasaana