नई दिल्ली। अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो आप जानते ही होंगे कि केंद्रीय भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सब्सक्राइबर्स को कई तरह की सुविधाएं देता है। इन दिनों EPFO के सब्सक्राइबर्स लगभग सभी तरह के काम ऑनलाइन ही कर सकते हैं। इसी तरह ई-नॉमिनेशन (EPFO E-nomination) भी एक प्रक्रिया है जिसे ऑनलाइल कर सकते हैं। अगर आप ईपीएफओ द्वारा दी जाने वाली लाभ का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको अपना नॉमिनेशन जल्द डिजिटल तरीके से करना होगा।
इस बारे में EPFO ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें सभी सब्सक्राइबर्स को ई नॉमिनेशन जल्द फाइल करने के लिए कहा गया है।बता दें कि ई नॉमिनेशन आप EPFO की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं। इससे पहले सब्सक्राइबर्स को यह काम दफ्तर जाकर ऑफलाइन कराना पड़ता था, लेकिन ई-नॉमिनेशन के जरिए यह काम ऑनलाइन हो सकता है।

