Gonda news : महिला की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, अस्पताल में की तोड़फोड़

gonda hospital news

गोंडा। महिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती प्रसूता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रसूता के परिजनों ने डाक्टर पर गलत इंजेक्शन का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। इस दौरान महिला अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।

गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीपुरम की रहने वाली प्रसूता प्रियंका श्रीवास्तव को सोमवार को जिले के 100 शैय्या महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार महिला ने मंगलवार को एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। रात में प्रियंका का इलाज चल रहा था। सब कुछ ठीक-ठाक था।

बुधवार को प्रसूता को लगे ग्लूकोज की बोतल में इंजेक्शन लगा देने से प्रसूता की हालत बिगड़ती गई। बिगड़ती हालत को देख कर परिजनों ने लगातार रेफर करने की मांग करते रहे लेकिन रेफर नहीं किया गया। उसकी हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। मौत से नाराज लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस को सुचना दी गई।

सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो हंगामा करने वाले वहा से भाग निकले। परिजन रितेश श्रीवास्तव ने चिकित्सा डॉ.ललिता पर आरोप लगाते हुए कहा है की डॉ.ललिता की लापरवाही से प्रियंका की मौत हुई हैं। न तो उन्होंने ठीक से इलाज किया और जब रेफर की मांग की तो न ही रेफर किया। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि मामले में जांच की जा रही हैं। संबंधित के खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।

advertisement at ghamasaana