सहारनपुर में भीषण हादसा, कार से टकराई बाइक, चार लोगों की मौत, नौ घायल

Fierce accident in Saharanpur

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में एक बाइक से टकराने के बाद पिकप गाड़ी पलट गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकप सवार एक युवक की मौत हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसा शाम करीब पांच बजे हथिनीकुंड बैराज रोड पर गांव ढाबा के पास हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव शेखपुरा से लेबर लेकर उत्तराखंड के जनपद चमोली के नंदप्रयाग जा रही पिकप ने ढाबा गांव के पास आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। रफ्तार तेज होने के कारण पिकप बाइक से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। सूचना के बाद एंबुलेंस और थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बेहट सीएचसी व जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

पिकप में 10 लोग सवार थे। मरने वालों में लेबर में शामिल अमित 22 पुत्र विनोद भी शामिल है। बाकी की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अमित शेखपुरा थाना बेहट का निवासी है। बाइक सवार तीन मृतकों की पहचान बुरहान 24 पुत्र हाजी कुर्बान, शामिर 21 पुत्र नासिर निवाीस छजलैट और तनवीर 22 पुत्र शराफत निवासी नंगला झंडा के रूप में हुई है।

advertisement at ghamasaana