गोंडा। नवाबगंज मामले में पीड़ित परिवार से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिलकर न्याय दिलाने का भरोस दिलाया। पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी साथ ही पीड़ित परिवार के परिजन के घर आने की बात कही।
सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि जिस तरह से नवाबगंज थाने के कस्टोडियल डेथ मामले को अखिलेश यादव ने सदन में उठाया उससे लगता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश की सभी घटना.दुर्घटना की जानकारी रखते हैं। सपा नेता ने बताया कि अखिलेश यादव ने महिला अस्पताल में हुई मौत के साथ.साथ कस्टोडियल डेथ का मामला मंगलवार को सदन में उठाया था।
इससे पहले दुर्गेश निवासी डेहरास की आर्थिक मदद के साथ ही साथ मुजेहना सीएचसी मामले में पीड़ित की मदद के साथ.साथ आज भी कस्टोडियल डेथ मामले में मदद की। सपा नेता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित के घर आने की बात भी कही। मृतक के भाई फ़ौजी रामनारानायन ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा।

