Bagpat news : अवैध संबधों का विरोध किया तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक

बागपत। गंगोह जनपद सहारनपुर की रहने वाली विवाहिता को उसके पति द्वारा दूसरे निकाह करने का विरोध करने पर तीन तलाक देने का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने तीन माह पूर्व उसकी बिना मर्जी और चोरी-छिपे एक अन्य महिला से शादी कर ली, विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता गुलफ्सा गंगोह जनपद सहारनपुर गांव की रहने वाली है। उसकी 11 साल पहले नगर के एक इसरार नामक युवक से निकाह हुआ था। फिलहाल दोनों को दो बच्चे भी है।

शुक्रवार को कोतवाली मेें पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे तलाक दे दिया, क्योंकि उसने तीन माह पूर्व चोरी-छिपे एक अन्य युवती से निकाह कर रखा था, बताया कि मैने विरोध किया तो पति ने पहले मारपीट की और फिर घर से निकाल दिया।

आरोप लगाया कि उक्त महिला की पहले भी कई बार शादी हो रखी है, अब उसने पति इसरार को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और मेरे घर बर्बाद कर दिया। मुझे न्याय चाहिए। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाएं जाने का प्रयास किया जाएगा।

advertisement at ghamasaana