गाजियाबाद : ईवीएम से बाहर आएगा जनादेश, पांच सीटों पर 52 प्रत्याशी आजमा रहे थे किस्मत

गाजियाबाद। चुनाव नतीजे की घड़ी आ गई है। बृहस्पतिवार को जिले की पांच विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। 52 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। मतगणना सुबह आठ बजे होगी। बुधवार को डीएम और एसएसपी ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 84 टेबल पर मतगणना होगी। मतगणना स्थल छावनी में तब्दील हो गया है। बिना मास्क, बिना पास प्रवेश वर्जित रहेगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना का एक चक्र 10 से 15 मिनट में पूरा कर लिया जाएगा। प्रत्येक टेबल पर तीन मतदान कर्मी, दलों के एक-एक अभिकर्ता मेजों पर मौजूद रहेंगे। मतगणना शुरू होेने से आधे घंटे पहले अभिकर्ताओं और कर्मियों को स्थल पर पहुंचना होगा। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर 3383 बूथों पर 54.92 फीसदी वोट डाले गए हैं।

advertisement at ghamasaana