गोंडा। कर्नलगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने लकड़ी की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के पांच सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। लकड़ी तस्करों के पास से पुलिस ने 82 बोटा सागौन की लकड़ी व डीसीएम बरामद किया है।
निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर लकड़ी की तस्करों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई। पकड़ा गया आरोपी अनूप तिवारी व शिव प्रसाद दुर्गापुर का रहने वाला है, जबकि प्रताप चौहान सुरजापुरए सुनील कुमार करौदी व गौरीशंकर पल्टीपुर का रहने वाला है।

