हरिद्वार। ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा के निकट रूबराज पैलेस में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयंसहायता समूह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें माननीय मुख्यमंत्री ने स्वयंसहायता समूहों को कुल 84 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि देने की घोषणा की और इससे सम्बन्धित चेक भी वितरित किये।

कोरोना काल में समूहों द्वारा बैंकों से लिए गए कर्ज का ब्याज (24 करोड़ रुपये से अधिक) सरकार दे रही है। साथ ही, प्रत्येक समूह को छह महीने तक दो हज़ार रुपये कुल दो किश्तों में दिए जा रहे हैं और प्रत्येक क्लस्टर को पाँच लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि भी चेक के माध्यम से बाँटी जा रही है ताकि ग्रामीण स्तर पर पूँजी निर्माण का यह मिशन कोरोना काल में हुई आर्थिक हानि का सामना कर सकें और हमारी माताएं बहनें गाँव की आर्थिक तरक्की में बढ़ चढ़ कर भागेदारी करती रहें।
आज के सफल कार्यक्रम के लिए ग्राम्य विकास विभाग को, जिला प्रशासन को, क्षेत्रीय जनता जनार्दन को, पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद !
हरिद्वार में प्रदेश स्तरीय किसान भवन निर्माण, लालढांग में झूला पुल निर्माण, बहादरपुर जट में डिग्री कॉलेज की स्थापना तथा लालढांग पीएचसी का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर माननीय विधायक लक्सर संजय गुप्ता, विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौड, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, विधायक झबरेड़ा देशराज कर्णवाल, जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल चौहान, वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

