ग्रीनवुड हिल्स स्कूल ने मनाया विजेता दिवस, बच्चों ने कार्यक्रमों में मचाया धमाल

winner day

देहरादून। ग्रीनवुड हिल्स स्कूल ने रविवार को अपना खेल दिवस विजेता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। समारोह में जूनियर के लिए विभिन्न प्रकार की दौड़ वरिष्ठों के लिए ट्रैक इवेंट, योग प्रदर्शन और चार नृत्य गढ़वाली, कन्नड़, असमिया और राजस्थानी विविधता में एकता और स्वतंत्र भारत के 75 वर्षों की टीम के मुख्य आकर्षण थे।

पूरे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को अकादमिक उपलब्धि उत्कृष्टता पुरस्कार और खेल पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य डॉक्टर पीएस कालरा ने स्कूल की साल भर की गतिविधियों की जानकारी दी।

समारोह में मुख्य अतिथि रिटायर्ड पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान और बीएसएफ कमांडेंट महेश नेगी रहे। जिन्होंने पुरस्कार प्रदान किए। दोनों ने अपने संबोधन में छात्रों को उनके उद्देश्य में सफल होने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह में स्कूल के अध्यक्ष सुमित नंदा, निदेशक निधि नंदा, सीईओ उदय नंदा, डॉक्टर डेविड हिल्टन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

advertisement at ghamasaana