गुजरात में भाजपा को प्रचंड बहुमत, हिमाचल में कांटे की टक्कर, यूपी उपचुनाव में सपा आगे

up election
2 0

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा और यूपी में हो तीन उपचुनाव की गिनती शुरू हो गई। सुबह 11.30 बजे तक प्राप्त रूझानों के अनुसार गुजरात में भाजपा प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। यूपी चुनाव में मैनपुरी लोकसभा से डिंपल यादव ने निर्णायक बढ़त बना ली है, जबकि रामपुर और खतौती विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा के बीच तगड़ी उठापटक चल रही है।

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। शुरुआती रुझानों में भाजपा 152 सीटों पर बढ़त बनाए है, वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

गुजरात में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने की उम्मीद बन गई है। यदि ऐसा हुआ तो बीजेपी यहां अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि उसे कम से कम 150 सीटें मिल जाएंगी। वहीं हिमांचल प्रदेश में सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो काफी उठापटक चल रही थी, लेकिन 11.30 बजे के बाद कांग्रेस में ने वहां निर्णायक बढ़त बना ली थी। यहां कांग्रेस 38 और बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रही थी। यदि यह परिणाम में तब्दील होते हैं तो हिमांचल में हर बार सरकार बदलने की परंपरा कायम रहेगी।

बात उत्तरप्रदेश की करें तो यहां दो विधानसभा और एक लोकसभा के लिए चुनाव कराए गए हैं। यहां बीजेपी की हालत बहुत अच्छी नहीं है। फिलहाल इन सभी जगहों पर सपा लीड कर रही है। हांलाकि अभी केवल सात राउंड के परिणाम ही सामने आए हैं। यदि मैनपुरी की बात करें तो वहां से डिंपल यादव की जीतना तय माना जा रहा है। क्यों कि उन्होंने 60 हजार से भी अधिक वोटों से बढ़त बना ली है।

advertisement at ghamasaana