गोंडा-एकतरफा प्यार में युवक ने युवती उसके माता, पिता, बहन को तलवार से काट डाला, तीन की मौत

gonda murder

गोंडा। एकतरफा प्यार में युवक ने घर में घुसकर सनसनीखेज वारदात कर दी। तलवार लेकर घर में घुसे युवक ने सामने जो भी आया उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे दंपती और उनकी एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

यह दिल दहला देने वाली वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी की है। यहां रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी देवी प्रसाद अपनी पत्नी, बेटे, बहू और दो बेटियों के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक शाम करीब छह बजे तलवार लेकर उनके घर में घुसा और बाहर का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसे जो भी मिला उस पर तलवार से ताबड़तोड़ प्रहार करता चला गया। इसके बाद शोर मचने पर आरोपी फरार हो गया। इस हमले में देवी प्रसाद 65, उनकी पत्नी पार्वती देवी 65, बड़ी बेटी शिंपा 25 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी इस्पा 22 गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिंपा को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस की पूछताछ में देवी प्रसाद की बहू लक्ष्मी ने बताया कि घटना के समय वह घर के दूसरी मंजिल पर थी, जबकि उसके पति अशोक कहीं बाहर गए हुए थे। इन सभी पर हमला करने के बाद आरोपी उसे भी मारने के लिए छत पर पहुंचा, लेकिन तब लक्ष्मी ने शोर मचा दिया। जिससे आरोपी छत से रस्सी के सहारे कूदकर भाग निकला। लक्ष्मी ने बताया कि आरोपी मनोज कानपुर का रहने वाला है। वहीं करीब एक साल से शिंपा से शादी करने का दबाव बना रहा था, जिसे परिवार के लोग नहीं मार रहे थे।

वहीं डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जिसमें किसी बात से गुस्साए युवक ने यह वारदात की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। पुलिस शिंपा के मोबाइल के सीडीआर को खंगाल रही है। पुलिस हत्यारे के प्लानिंग को लेकर भी कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

शहर के एक हास्पिटल में काम कर रही थी शिंपा
सेवानिवृत्त रेलकर्मी देवी प्रसाद की बेटी शिंपा शहर के बड़ गांव स्थित एक हास्पिटल में पिछले तीन साल से काम करती थी। हास्पिटल में नौकरी के दौरान उससे कौन.कौन लोग मिलते थेए उसकी किससे बात होती थी। इस पर भी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हास्पिटल के संचालक से भी पूछताछ करने की तैयारी है।

तिहरे हत्याकांड का संदिग्ध आरोपी

पुलिस ने जारी किया ट्रिपल मर्डर के संदिग्ध का फोटो
ट्रिपल मर्डर के संदिग्ध का पुलिस ने फोटो जारी किया है। पुलिस ने फोटो के माध्यम से उसका नाम.पता व पहचान बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पड़ताल के दौरान मिले एक संदिग्ध व्यक्ति का फोटो जारी किया गया है। इस बीच पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि संदिग्ध युवक उन्नाव जिले के धानीखेड़ा थाना बीघापुर का रहने वाला है।

advertisement at ghamasaana