बरेली । क्रिकेट की दीवानगी का नशा बहुत पुराना है, इस नशे से नोट बनाने की कोशिश में अपराधियों के गैंग दशकों से सक्रिय हैं। जैसे ही क्रिकेट में आईपीएल ने नया रंग घोला, आपराधिक सट्टेबाजी का तरीका भी स्मार्ट हो चला है। ऐसे ही स्मार्ट सट्टेबाजी गैंग का बरेली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। उनके पास बरामद कैश और सट्टेबाजी के साधन देखकर कोई भी दंग हो सकता है। नकदी और तलवारों की बरामदगी ऐसा भी इशारा कर रही हैं कि ये सटोरिए शहर में अमन के खिलाफ होने वाली साजिशों का भी हिस्सा हो सकते हैं सट्टेबाजी गैंग को पकड़ने के लिए एसपी सिटी और उनकी टीम ने काफी होशियारी दिखाई, यहां तक कि क्षेत्रीय थाने की पुलिस का भी सहयोग लेना मुनासिब नहीं समझा, इसकी वजह अफसर ही जान सकते हैं।
बरेली एसपी सिटी ने फिल्मी अंदाज में आईपीएल गैंग का भंडाफोड़ किया है जो लंबे समय से शहर की तंग गलियों में इस पूरे आईपीएल पर लोगो की मोटो रकम लगते थे इस खुलासा करने के लिये एसपी सिटी ने खुद प्रेम नगर में जाकर सब्जी खरीदारी की उसके बाद लगातार अपनी टीम को नजर रखने का फरमान सुनाया प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गुलाबनगर में चल रहे सट्टा को पकड़ने के लिए खुद एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने कई दिनों तक रेकी की कभी उन्होंने सब्जी खरीदने के लिए घटना स्थल के पास जाना पडा इस बीच आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस ने चिल्ड्रन स्कूल के कमरे में दबिश दी पुलिस को 28,41,870 रुपए की नकदी बरामद
एसपी सिटी रविंद्र कुमार के दिशा निर्देशन में किला पुलिस ने जब छापा मारा तो मौके से पुलिस राहुल नाम के व्यक्ति को पकड़ा जबकि उसके गैंग के चार सदस्य पुलिस को देख कर भाग निकले पुलिस उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है हालांकि इस मामले में पुलिस ने राहुल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कई नामों का खुलासा किया है पुलिस ने मौके से साढ़े 28 लाख कैश दो लैपटॉप 27 एटीएम कार्ड , कई पासबुक तास की गड्डी तलवारों को भी बरामद किया है पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी ऑनलाइन तरीके से सट्टे के काम में लगा हुआ था मामले की जाँच जारी है जल्द अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जायेगा
आईपीएल सट्टे का यह पूरा खेल पकड़ने के बाद बरेली के उच्च अधिकारियों के पास आरोपियों को छुड़ाने के लिए पैरवी शुरू हुई यहां तक कि एसपी सिटी को खुद लोगों ने फोन किया लेकिन एसपी सिटी की कार्रवाई के आगे सब लोग मोना साबित हुए एसपी सिटी ने सख्त लहजे में कहा कि अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाएगा फिलहाल बरेली पुलिस ने जो रिकवरी करी है को एक अपने आप में बड़ी कार्रवाई मानी गई है
एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि इस अभियान को पूरा करने के लिए किला पुलिस की मदद ली गई वही स्थानीय पुलिस को इस अभियान से दूर रखा गया फिलहाल पुलिस स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जाँच कर रही है

