प्रजापति समाज के छात्र छात्राओं को अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए कुंभकार महासंघ देगा आर्थिक सहायता

Kumbhakar Federation

देहरादून। प्रजापति कुंभकार समाज के एकमात्र राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ नई दिल्ली मुंबई महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकएवं युवा सम्मेलन उत्तराखंड देहरादून के जैन धर्मशाला के प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई । इसमें पूरे देश के पंजाब” हरियाणा” उत्तराखंड “झारखंड “उत्तर प्रदेश “जम्मू कश्मीर “केरल “तेलगाना” कर्नाटक” गुजरात “महाराष्ट्र “मध्य प्रदेश “राजस्थान “नई दिल्ली “गोवा बिहार “आदि क्षेत्र के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए।

बैठक में जमीनी स्तर पर अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के माध्यम से कार्यों को पहुंचाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया । इसमें सबसे महत्वपूर्ण था हमारे समाज के जो छात्र-छात्राएं परिवार की आर्थिक रूप से पिछड़ा होने के कारण अपनी उच्च शिक्षा पूरी नहीं कर पाते हैं, उन छात्र-छात्राओं को महासंघ अपनी ओर से आर्थिक सहायता करेगा और जब वह बालक शिक्षा ग्रहण करके रोजगार करेगा उसको वह आर्थिक सहयोग महासंघ में वापस जमा कराना होगा। वह इसलिए कि उसी फंड में से आने वाले समय में है अन्य अधिक से अधिक बच्चों को आर्थिक सहायता जारी रखी जा सके।

इसके लिए एक एजुकेशन वेलफेयर बनाने का निर्णय भी लिया गया जिसमें मैं उपस्थित समाज लोगों ने लाखों रुपए का आर्थिक सहयोग करने का घोषणा की जल्दी ही कार्य योजना बनाकर समाज के लोगों के स्थानीय स्तर पर सहयोग किया जाएगा। जिससे अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के माध्यम से अधिक से अधिक समाज युवा लाभ उठा सकें।

समाज के निर्माण कार्य शिक्षा के क्षेत्र में पूरे भारत में जहां पर भी प्रजापति समाज देश के विभिन्न क्षेत्रों में चिकित्सा क्षेत्र अस्पतालों के पास आरोग्य भवन धर्मशाला” छात्रावास” एजुकेशन” के लिए विद्यालय आदि निर्माण किए जाने पर उन को आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई योजनाएं बनाने का निर्णय लिया गया । बैठक में प्रजापति महासंघ के संविधान के हिंदी अनुवाद संस्करण का विमोचन किया गया| बैठक की सारी व्यवस्थाओं का संचालन महासंघ की मुंबई टीम ने सफलतापूर्वक संचालित किया|

मुख्य रूप से बैठक की प्रथम सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवृक्ष प्रजापति ने, दूसरे सत्र की अध्यक्षता गोवा के सतीश कालेकर, मंच संचालन राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मनोज प्रजापति, सीए सम्मेलन का संयोजन राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विशाल वर्मा एवं राष्ट्रीय युवा मुख्य महासचिव जितेंद्र प्रजापति एवं उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विमल मेहरा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से हरिद्वार के संत जगदीश मुनि आश्रम के श्रीराममुनि संत श्री सुमेधानंद जी महाराज, गोवा के भाजपा नवनिर्वाचित विधायक प्रमेंद्र सेठ, गुजरात पूर्व विधायक गोविंद प्रजापति, महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीलून चंद सीन वाडिया, राष्ट्रीय मुख्य महिला महासचिव कैलाश प्रजापति ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नन्दलाल प्रजापति व सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।

advertisement at ghamasaana