लखीमपुर हिंसा : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार यानी कल लखीमपुर हिंसा को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने जाएंगे। उनके साथ उनकी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा। राष्ट्रपति भवन ने उन्हें सुबह करीब 11:30 बजे का समय दिया है। इस दौरान वे राष्ट्रपति के साथ किसानों की मौत के मामले में चर्चा करेंगे।

कांग्रेस का यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टोनी को उनके पद से हटाने की भी मांग कर सकते हैं। आपको बता दें कि जिस दिन यह हिंसा लखीमपुर में हुई, उस दिन यूपी सरकार के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ वह लखीमपुर में एक सभा कर रहे थे।

सोशल मीडिया में कुछ वीडियो फुटेज के जरिए अजय मिश्रा के बेटे की संलिप्तता का दावा किया गया, जिसे कोर्ट ने पहले न्यायिक हिरासत और बाद में पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

advertisement at ghamasaana