बिजनौर में बड़ा हादसा, कार में पीछे से मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

bijnore accident

बिजनौर। धामपुर के शेरकोट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रात करीब 1 बजे के आसपास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें अज्ञात वाहन ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 1 बजे अफजलगढ़ की तरफ से धामपुर की और जा रही एक शिफ्ट डिजायर कार में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार में सवार तनवीर उम्र 35 पुत्र फहीम अहमद निवासी गांव कांधला थाना कांधला जनपद शामली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी लियाकत उर्फ शूटर उम्र 45 पुत्र सदाकत निवासी गांव टपराना थाना जिझाना जनपद शामली, नौशाद पुत्र दिलशाद, मकसूर पुत्र माशूक निवासी गांव बुत्रारा थाना बावली जनपद शामली घायल हुए गयेl

जिनको मौके पर पहुंचे सीओ अफजलगढ़ अंजनी कुमार, थाना प्रभारी शेरकोट पुष्पेंद्र सिंह ने आनन.फानन मे धामपुर सीएचसी पहुंचाया जहा पर लियाक़त उर्फ़ शूटर की भी मौत हो गई। जबकी नौशाद और मसकूर की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायलो के मुताबिक वह उत्तराखंड के किच्छा से अपने जनपद शामली जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अफजलगढ़ रोड पर स्थित एक निजी पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया और जैसे ही वह हाइवे पर पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने अचानक जोरदार टक्कर मार दी। बता दे टक्कर इतनी भयंकर थी की कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सीओ अंजनी कुमार ने बताया की हादसे मे दो लोगो की मृत्यु हुई हैए दो लोग घायल है। मृतक के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलो का अस्पताल मे इलाज चल रहा हैए अज्ञात वाहन चालक की तालाश की जा रही उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

advertisement at ghamasaana