सहारनपुर में बड़ी घटना, कमरे में मिले लैब टेक्नीशियन और युवती के शव

Cyber crime

सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित में एसबीआई कॉलोनी स्थित तिरंगा चौक के पास बड़ी घटना सामने आई है। बुधवार देर रात इसी कॉलोनी के एक मकान में लैब टेक्नीशियन और युवती के शव मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच का इंतजार है।

बुधवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि एसबीआई कॉलोनी स्थित एक मकान के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और काफी आवाज देने के बावजूद कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है। कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। खिड़की से अंदर देखने पर संदिग्ध हालात दिखाई देने पर आसपास के लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर एक युवक और एक युवती के शव पड़े मिले।

एसएसपी अभिनन्दन सिंह और एसपी सिटी व्योम बिंदल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और दोनों के शवों को बाहर निकाला। मृतक युवक की पहचान सैम कमनिश (40) निवासी केरल और युवती आस्था (23) निवासी रसूलपुर पापडेकी के रूप में हुई। युवक दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।

फोरेंसिक और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और बारीकी से जांच की। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मृतक ने पहले अपने हाथ की कलाई की नस काटी और इसके बाद कमरे की खिड़की से लटककर आत्महत्या की। वहीं युवती की मौत प्रथम दृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से होना लग रहा है। उसके शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चलेगी।

advertisement at ghamasaana