बरेली। बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया । पुलिस मामले में पडताल शुरू कर के जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कर रही है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के टीम लग दी है।
शहर की पॉश कॉलोनी जनकपुरी मेंआरपीएफ बैरक के पीछे सड़क पर बाइक सवार चार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी अब्दुल करीम पर जानलेवा हमला कर दिया इस हमले में कपड़ों व्यापारी और उनकी बहन रजिया दबंगों से भिड़ गई। शोर सुनकर भीड़ जुट गई, बदमाशों ने अपने आप को घिरते नजर आए तो बदमाशों ने चार राउंड गोली चलाई। इससे वहां भगदड़ मच गई । इस बीच मौका पाकर बदमाश अब्दुल की बहन रजिया की चेन और कान का कुंडल खींच कर मौके पर से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि दो बाइक सवार चार युवकों ने कपड़ा व्यापारी की स्कूटी को रोक लिया और हाथापाई करने लगे। जैसे ही एक युवक ने तमंचा निकाला व्यापारी नेतमंचा पकड़ लिया, जिससे वहां छीना. झपटी होने लगी। शोर.शराबा सुनकर जनकपुरी के रहने वाले काफी लोग अपने मकानों से बहार आ गए । इस दौरान बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया । इस दौरान भाई.बहन बदमाशों से भिड़ गए। एक बदमाश ने तमंचे की बट से अब्दुल करीम के पेट पर प्रहार किया। एक लुटेरे ने अब्दुल की बहन रजिया के कान पर झपट्टा मारकर कुंडल और गले की चेन खींच ली। रजिया के कान से खून बहने लगा। जब ज्यादा भीड़ आने लगी, लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। भीड़ के बढ़ने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

