लखीमपुर मामले में मंत्री के बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ। लखीमपुर में किसानों के साथ संघर्ष में योगी सरकार अब एक्शन में आ गई है। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्‍या, आपराधिक साजिश और बलवा सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह रिपोर्ट बहराइच नानपारा के जगजीत सिंह की तहरीर पर लखीमपुर के तिकुनिया थाने में दर्ज की गई है।

इस बीच केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री अजय मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा है कि किसानों के बीच छुपे हुए कुछ उपद्रवी तत्वों ने उनकी ;भाजपा कार्यकर्ताओं, गाड़ियों पर पथराव किया और लाठी.डंडे से वार करने शुरू किए। फिर उन्हें खींचकर लाठी.डंडों और तलवारों से मारापीटा, इसके वीडियो भी हमारे पास हैं। उन्होंने गाड़ियों को सड़क से नीचे खाई में धक्का दिया। उन्होंने गाड़ियों में आग लगाई और तोड़फोड़ की। मेरा बेटा घटनास्थल परद्ध होता तो वो उसकी भी पीटकर हत्या कर देते।

हमारे कार्यकर्ताओं की दुखद मृत्यु हुई है। हमारे तीन कार्यकर्ता और ड्राइवर मारा गया है। हम इसके खिलाफ एफआईआर कराएंगे, इसमें शामिल सभी लोगों पर धारा 302 का केस लगाया जाएगा।

advertisement at ghamasaana