Muzaffarnagar news : कांवड़ियों के दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, एक कांवड़िये की मौत

Muzaffarnagar news

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आ रहे यूपी और हरियाणा के कांवड़ियों के दो गुटों में आगे निकलने को लेकर संघर्ष हो गया। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें सिसौली के एक कांवड़िये की मौत हो गई। पुलिस ने भाग रहे हरियाणा के पांच कांवडिय़ों को पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर के सिसौली निवासी कांवडिये शिवरात्रि की सुबह हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। जब वह लोग मंगलौर के पास पहुंचे तो वहां पानीपत के चुलकाना गांव के डाक कांवड़यों के साथ आगे निकलने को लेकर कहासुनी हो गई । आरोप है कि हरियाणा के कांवड़ियों ने लाठी.डंडों और चाकुओं से हमला बोल दिया।

सिर में लाठी लगने से सिसौली के कांवड़िये कार्तिक की मौत हो गई, जबकि अन्य कई घायल हैं। कार्तिक सेना में नौकरी करता था। हत्या के बाद भाग रहे हरियाणा के कांवडिय़ों छपार पुलिस ने पकड़ लिया। कांवड़िये की मौत से सिसौली में गम का माहौल है। एसएसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि वारदात मंगलौर में हुई है, जिले में कोई मामला नहीं हुआ।

advertisement at ghamasaana