नई दिल्ली। मैरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बुधवार को घोषणा की कि अब पुरुष और महिला दोनों के लिए बैट्समैन के बजाय तुरंत प्रभाव से जेंडर न्यूट्रल बैटर शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा।
एमसीसी में समिति द्वारा इन नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई। इससे पहले क्लब की विशेषज्ञ नियमों की उप समिति ने इस संबंध में चर्चा की संरक्षक एमसीसी ने कहा कि एमसीसी का मानना है कि जेंडर-न्यूट्रल (जिसमें किसी पुरुष या महिला को तवज्जो नहीं दी गई हो) शब्दावली का इस्तेमाल सभी के लिए एक सा होने पर क्रिकेट के दर्जे को बेहतर करने में मदद करेगा।
यह संशोधन इस क्षेत्र में पहले से तय किए गए कार्य का स्वाभाविक विकास और खेल के प्रति एमसीसी की वैश्विक जिम्मेदारी का जरूरी हिस्सा है। महिला क्रिकेट ने दुनियाभर में सभी स्तर पर अभूतपूर्व विकास किया है।

