नई दिल्ली। मई महीने के पहले ही दिन सरकार ने गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए। जिससे पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं की जेब और ढीली हो गई है। यह बढ़ोतरी सरकार ने कॉमर्शियल सिलिंडरों में की है। कामर्शियल सिलिंडरों पर 102 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब नए सिलिंडर की कीमत 2355 रुपये होगी। हालांकि घरेलू सिलिंडरों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे पहले कॉमर्शियल सिलिंडरों के दाम 1 अप्रैल को बढ़े थे। तक इसकी कीमत में 250 रुपये का इजाफा किया गया था।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन IOC के अनुसार 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलिंडर आज राजधानी दिल्ली खरीदने पर आपको 2355 50 रुपये देने होंगे। 30 अप्रैल तक इसकी कीमत 2253 रुपए थी। वहीं, कोलकाता में पहले 2351 रुपये में मिल रहा था अब 2455 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। मुंबई में 2205 रुपये की जगह आज से 2307 रुपए देने होंगे। वहीं तमिलनाडु के चेन्नई में कॉमर्शियल सिलिंडरों की कीमतें 2406 रुपये से बढ़कर अब 2508 रुपये हो गई है।
एक मई से जेट फ्यूल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली में एयर टरबाइन फ्यूल की कीमत 116851.46 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में इसका दाम 121430.48 हो गया। मुंबई की बात करें तो यहां पर 115617.24 रुपये और चेन्नई में 120728.03 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों कोई बदलाव नहीं किया गया है।

