जाते जाते उद्धव ने बदले दो शहरों के नाम, कांग्रेस नाराज, बुलाई बैठक

udhadhav thakare

उद्धव ने इस्तीफा देने से महाराष्ट्र के दो शहरों का नाम बदलकर हिंदू कार्ड खेलने की कोशिश की, लेकिन उनका यह काम कांग्रेस को रास नहीं आया। इससे नाराज कांग्रेस ने बैठक बुलाई है; हालांकि जिले के नामकरण को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद है, कांग्रेस ने विधान भवन में विधायकों की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस के मुस्लिम विधायक और नेता अपना विरोध दर्ज कराएंगे। सीएलपी मीटिंग में बालासाहेब थोराट अशोक चौहान सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।

उधर, बीजेपी द्वारा महाराष्ट्र में सरकार गठन के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पार्टी के एक नेता ने कहा कि मुंबई में पार्टी के विधायक दल की बैठक हो रही है और इसी में भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। सूत्रों की मानें तो शिंदे गुट के समर्थन से बीजेपी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद अब एकनाथ शिंदे को यह तय करना है कि वो और उनके साथी विधायक किस पार्टी के नाम से अपने आपको परिभाषित करेंगे और राज्यपाल के समक्ष बीजेपी के सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे अब आगे की रणनीति तय करेंगे। राज्य की बीजेपी इकाई ने अपने सभी विधायकों को मुंबई में एकत्रित होने को कहा है। महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते बीजेपी के अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर पाटिल ने कहा कि अगला कदम फडणवीस और एकनाथ शिंदे तय करेंगे।

advertisement at ghamasaana