लखनऊ और आगरा रीजन में फिर वॉल्वो का सफर कर सकेंगे मुसाफिर

लखनऊ। लखनऊ और आगरा रीजन में मुसाफिर फिर वॉल्वो का सफर कर सकेंगे। कोरोना काल में बंद हुई वाल्वो बस सेवा दोबारा शुरू होने जा रही है। परिवहन निगम सेवा शुरू करने की तैयारी में है। मार्च 2020 में लॉकडाउन के बाद से यह बस सेवा बंद कर थी।

दीपावली के बाद यह बस सेवा शुरू की जाएगी।लखनऊ और आगरा रीजन से वॉल्वो की 10 बस शुरू की जाएगी। इन दोनों रीजन के बाद प्रयागराज से भी वॉल्वो बस सेवा शुरू होगी।

क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक वीएन तिवारी ने बताया कि कोरोना काल में यात्रियों की संख्या नाम मात्र की थी, इस कारण वॉल्वो बस सेवा बंद कर दी गई थी। दीपावली के बाद सेवा शुरू की जाएगी। लखनऊ से चार और आगरा से छह बस का संचालन होगा। दिल्ली और गोरखपुर के लिए वॉल्वो सेवा शुरू होगी।

advertisement at ghamasaana