लोग सो रहे थे और घर में घुस गया गुलदार, जानिए फिर क्या हुआ

हरिद्वार। ज्वालापुर के एथल गांव में एक घर में रात में उस समय गुलदार घुस गया जब सभी लोग सो रहे थे। वह उस कमरे में जा छिपा जिसमे भूस भरा हुआ था। इसका पता चलने पर सुबह इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर गुलदार को पकड़ लिया है।

शनिवार तड़के सुबह जैसे ही एथल निवासी मुजाहिद अपने घर के भूसे वाले कमरे में गया तो देखा सामने गुलजार बैठा था। गुलदार को देखते ही ग्रामीण घबरा गया और परिजनों के पास लौट आया। उसने गुलदार के कमरे में बैठे होने की सूचना अपने परिजनों को दी।

परिजनों की सूझबूझ से सभी ने गुलदार को भूसे वाले कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद गुलदार को पकड़ने में कामयाबी हासिल की और गुलजार व अपने साथ ले गए।
पथरी के ऐथल गांव पथरी जंगल के किनारे स्थित है।

गांव ऐथल में शनिवार की सुबह गुलदार जंगल से निकलकर ग्रामीण अब्दुल के घर में घुस गया। गमीनत यह रही कि इस दौरान गुलदार ने किसी को अपना निवाला नहीं बनाया। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटा कर गुलदार को एक कमरे में कैद कर लिया। ग्रामीणों ने गांव में गुलदार होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।

गांव में गुलदार के होने की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुलदार को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले वहां से ग्रामीणों को हटाया और उसके बाद गुलदार को पकड़ कर पिंजरे में कैद कर लिया और गुलदार को चिड़ियापुर ले गए। पथरी जंगल के किनारे ऐथल, सुभाषगढ़, सहदेवपुर, दिनारपुर, आदर्श टिहरी नगर, टिहरी डोब नगर, पदार्था स्थित वन गुर्जर बस्ती आदि स्थान पड़ते है। जंगली जानवर जंगल से निकलकर उक्त स्थानों पर आबादी में घुस जाते है।

advertisement at ghamasaana