बिजनौर। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोहावर जैत में दिल दहलाने वाली घटना हुई। घर में मां के साथ पांच बहनें व एक छोटा भाई सो रहा था। जिसमे दो बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिलहाल हत्या के शक की सुई बड़ी बहन पर जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डबल मर्डर की सूचना पर पहुँची पुलिस को मौके से दो बहनों के शव मिलें जिसमें मृतक पवित्रा (5) व रितु उर्फ रिया (7) बताई जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास कई तथ्यों की जांच पड़ताल की।
एसपी नीरज जादौन ने भी मौके पर पहुँच परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मृतकों की बड़ी बहन विद्या ने कमजोर पारिवारिक स्थिति के चलते दोनों बहनों का गला दबाकर हत्या कर दी।

