नोएडा, होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, सिंचाई विभाग का जेई दो युवतियों के साथ गिरफ्तार

crime

नई दिल्ली । नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने सेक्टर-15 में स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो युवतियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक सिंचाई विभाग में जई के रूप में तैनात है। नोएडा के सेक्टर-15 में स्थित क्यूआरडीएक्स होटल में सिंचाई विभाग में तैनात जई कस्टमर बनकर गया था। जो मूलरूप से अलीगढ का रहने वाला है। वहीं, दोनों युवतियां दिल्ली की रहने वाली है।

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-15 में स्थित क्यूआरडीएक्स होटल में छापा मारा। होटल में दबिश के दौरान सिंचाई विभाग का जेई रूम में दो लड़कियां के साथ मिला। तीनों आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस में तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस को 3 मोबाइल, 5300 रुपए और काफी आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि रूम में मिले पुरुष की पहचान सत्येन्द्र सिंह निवासी अलीगढ के रूप में हुई है। जो सिंचाई विभाग में जई के पद पर तैनात है। सत्येन्द्र सिंह होटल में कस्टमर बनकर आया था। जिसने एक एस्कॉर्ट सर्विस ने युवतियों को बुक किया था।

होटल के रूम से पकड़ी गई महिलाएं एस्कॉर्ट सर्विस के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करती है। वह कस्टमर को युवतियों की फोटो भेजती है। उसके बाद कस्टमर की पसंद पर मुंह मांगी रकम वसूल करती है। पुलिस इनके पूरे गिरोह के बारे में जांच कर रही है। इनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की धारों में केस दर्ज किया गया है।

advertisement at ghamasaana