बुलंदशहर में कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कार्यालय में खाया जहर, दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ा

बुलंदशहर। रसायनिक ओर उर्वरक बनाने वाली नामचीन कंपनी कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल चौधरी ने गुरुवार की देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान दिल्ली में क्षेत्रीय प्रबंधक की मौत हो गई है। इस घटना से विभाग के अन्‍य हतप्रभ हैं।

शामली निवासी कपिल चौधरी जनपद में पांच वर्षों से कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में कार्य कर रहे थे। देर शाम मोतीबाग स्थित जिला सहकारी फेडरेशन कार्यालय में जहरीला पदार्थ खा लिया। स्टाफ ने उन्हें संस्कार अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत के चलते उन्हें दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान कपिल चौधरी की मौत हो गई। कृषि उपनिदेशक शिव कुमार सिंह और जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए हैं। कपिल चौधरी मूल निवासी गांव टिटौली, शामली के निवासी थे और आवास विकास में पत्नी के साथ रहते थे।

advertisement at ghamasaana