कोरोना इफेक्ट : यूपी में अब 30 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर यूपी सरकार ने 30 जनवरी तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने का फैसला किया है। इस दौरान सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई हो सकेगी। करीब एक महीने से स्कूल बंद है और ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। अभी तक 23 जनवरी तक स्कूल बंद थे, जिसे बढ़ाकर अब 30 जनवरी तक कर दिया गया है |

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार को स्कूल बंद करने का फैसला लेना पड़ा है। इससे पहले दो बार स्कूलों को एक-एक हफ्ते के लिए बंद कर ऑनलाइन कक्षाएं लेने का फैसला किया गया था।

बता दें कि पिछले 3 साल से करुणा संक्रमण के कारण व्यवस्था पर सबसे बड़ा प्रभाव पड़ा है। ज्यादातर कक्षाएं ऑनलाइन ही संचालित करनी पड़ी हैं।

advertisement at ghamasaana