उर्फी जावेद Urfi javed अब पहचान की मोहताज नहीं रह गईं है। उर्फी भी जानती हैं कि कैसे हर समय चर्चा में रहा जाता है। खासकर सोशल मीडिया पर वह किसी न किसी रूप में छायी ही रहती हैं। उर्फी अपने रंगबिरंगे परिधानों को लेकर हमेशा फैन्स को सरप्राइज करती रहती हैं। अभी हाल ही में उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह जालीदार टू पीस पहनकर बहुत ही बोल्ड नजर आ रहीं हैं। जिसे देखकर उनके फैंस भी कहने को मजबूर हो गया कि इस लड़की ने तो हद ही कर दी है।

बिग बॉस Big Boss से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली उर्फी जावेद किसी न किसी रूप में सुर्खियों में छाई रहती हैं। यदि हम उर्फी जावेद के लुक की बात करें तो उन्होंने इस बार जालीदार टू पीस सेट पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने ब्लेजर भी कैरी किया है। उर्फी जावेद का यह लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया social media पर जमकर वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस अपनी गाड़ी से निकल शूट पर जाती हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया के कैमरों के आगे जमकर पोज दिए। एक्ट्रेस का यह बोल्ड लुक टॉक ऑफ द टाउन बन गया है।

