उर्फी का ग्लैमरस लुक देखकर लोग बोले ये लड़की क्या करके मानेगी, क्यों बदला उर्फी ने नाम, जानिए

Uorfi Javed

एक्ट्रेस उर्फी जावेद को पता है कि सुर्खियों में कैसे रहा जाता है। अपने बोल्ड ड्रेस को लेकर वह हर समय चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन इस बार उनकी चर्चा हो रही है कि उन्होंने अपना नाम ही बदल दिया।

आपको बता दें कि उर्फी ने अपनी पुरानी साड़ी को काटकर स्कर्ट और ब्रालेट तैयार की है। ऐसे में सभी को उर्फी का ये आइडिया काफी पसंद आ रहा है और लोग उनकी क्रिएटिविटी को सलाम ठोक रहे हैं। उनका ग्लैमरस लुक देखकर फैंस कहने को मजबूर हो गए कि पता नहीं ये लड़की क्या करके मानेगी।

कुछ ही दिनों पहले उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम की स्पेलिंग Urfi Javed से बदलकर Uorfi Javed कर दी है। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो इसके जवाब में उर्फी ने कहा कि एस्ट्रोलॉजी की वजह से ऐसा किया है।

उर्फी ने कहा मैंने अपने नाम की स्पेलिंग बदल दी क्योंकि मुझे एक न्यूमरोलोजिस्ट ने बोला था कि ऐसा करने से थोड़ी तरक्की होगी और काम मिलेगा। ऐसे में एक शख्स ने कहा आप तो खूब वायरल रहती हैं तो इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि वायरल होने से पैसे नहीं मिलते। उर्फी का ये क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है ।

advertisement at ghamasaana