दिल्ली को 11 वर्ष बाद सिखों को मिला अपना प्रतिनिधि – पम्मा

delhi news

नई दिल्ली। नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने दिल्ली की नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि 11 वर्ष बाद किसी सिख मनजिंदर सिंह सिरसा को दिल्ली सरकार में कैबिनेट में जगह मिली है।

दिल्ली में 11 वर्ष से आप पार्टी की सरकार थी जिसमें चाहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहे हो या आतिशी मार्लेना उनकी कैबिनेट में एक भी सिख को मंत्री नहीं बनाया गया था जबकि उनके कई विधायक सिख थे जिसको लेकर सिख समाज में काफी रोष था। क्योंकि जिस समय 11 वर्ष पहले शीला दीक्षित की सरकार दिल्ली में होती थी तभी सिख मंत्री को बनाया गया था।
परमजीत सिंह पम्मा ने कहा इससे सिखों की होने वाली समस्याओं को हल करने में मनजिंदर सिंह सिरसा जी की मुख्य भूमिका रहेगी और स्कूलों में भी पंजाबी शिक्षा व पंजाबी अध्यापकों को नौकरियां को अनिवार्य करने के लिए कार्य करेंगे।

जिसमें आने वाले समय में बच्चों को सिख इतिहास का पता लगे। उन्होंने कहा सिरसा जी 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों के लिए दिल्ली सरकार से विशेष पैकेज लाकर उनकी उनकी सहायता करें और साथ ही दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए कदम उठाए।

advertisement at ghamasaana