नई दिल्ली। व्हाट्सएप अपने पेमेंट फीचर में कमाल का आफर लाया है। अब इसके यदि आप कोई ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको 255 रुपये का कैशबैक मिलेगा। लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म अपने यूजर्स को पहले पांच ट्रांजैक्शन के लिए 51 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन दे रहा है। व्हाट्सएप ने कैशबैक ऑफर इसलिए निकाला है, जिससे लोग व्हाट्सएप पेमेंट फीचर से जुड़ सकें।
व्हाट्सएप का कहना है कि प्रमोशनल कैशबैक को खास बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। भुगतान की सुविधा का उपयोग करने वाले सभी उपयोगकर्ता कैशबैक के लिए पात्र नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा प्रकाशन ने कहा कि कैशबैक ऑफ़र सीमित समय के लिए हो सकता है और यह स्पष्ट नहीं है कि यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए शुरू की जाएगी या नहीं।
व्हाट्सएप यूजर्स को पांच अलग.अलग कॉन्टैक्ट्स से हर सफल ट्रांजैक्शन पर 51 रुपये मिलेंगे। यह सुविधा एंड्रॉइड और आईओएस दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है, लेकिन यह केवल बीटा टेस्टर्स तक ही सीमित है। व्हाट्सएप का दावा है कि प्रमोशन स्ट्रैटेजी अधिक यूजर्स को इस फीचर को आज़माने के लिए प्रोत्साहित करना है।

