उत्तराखंड में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग के लिए बनेगी एसओपी

tracking

देहरादून। में पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए नई एसओपी (मानक प्रचालन प्रक्रिया) बनाई जा रही है। पर्यटन विभाग की ओर से जल्द ही ट्रैकिंग के लिए इसे लागू किया जाएगा। जिसमें टेकरों को सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद गढ़ी कैट में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर चारधाम यात्रा को समीक्षा की। बैठक में पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए शीघ्र ही नई एसओपी तैयार कर लागू किया जाए। पिछले चार महीनों एसओपी बनाई की प्रक्रिया चल रही है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों ने राज्य में आपदा से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने बैठक में वर्चुअल जुड़े डीएम उत्तरकाशी से छतिकुल की ट्रेकिंग पर गए दल के साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो। उन्होंने चारधाम यात्रा की भी जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश देते हुए तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्हें आसानी से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए पर्यटन विभाग की ओर से नई एसओपी तैयार की जा रही है। इसमें टेकरों के लिए संबंधित जानकारी विस्तार से दी जाएगी। जल्द ही प्रदेश में होने वाली ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए नई गाइडलाइन को लागू किया जाएगा। जिसमें ट्रैकरों को सुरक्षा को लेकर दिशानिर्देश तय किए जाएंगे। बैठक में सचिव धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल, अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी गुडीर, अपर निदेशक पूनम अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान, उप निदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, थल क्रीड़ा विशेषज्ञ रणवीर सिंह नेगी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

advertisement at ghamasaana