यमुुनोत्री पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरा, महिला तीर्थ यात्री की मौत

Yamunotri walk

देहरादून। उत्तरकाशी में यमुुनोत्री पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर से चो‌टिल हो कर एक महिला तीर्थ यात्री की मौत हो गई। चोटिल होने से यहां अब तो दो तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। जबकि हार्ट अटैक से 13 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है।

बुधवार को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भंडेलीगाड़ व भैरव मंदिर के बीच पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक महिला यात्री चोटिल हो गई। महिला यात्री दर्शन के लिए धाम जा रही थी। महिला यात्री के परिजन उसे उपचार के लिए जानकी चट्टी लाए। यहां चिकित्सकों ने महिला तीर्थ यात्री को मृत घोषित कर दिया। महिला यात्री की पहचान शकुंतला बाई (55) निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र के रूप में हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि शव को पीएम के लिए सीएचसी नौगांव भेजा गया है।

यमुुनोत्री पैदल मार्ग बना हुआ है खतरनाक

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर नुकीली चट्टाने निकली हुई है। जिनसे यात्रियों के चोटिल होने की संभावना बनी रहती है। हालांकि प्रशासन ने कई स्थानों पर नुकीली चट्टानों को लाल रंग से रंगा हुआ है। वहीं पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का भय भी बना रहता है। वहीं पूर्व में एक तीर्थ यात्री की घो‌ड़े से गिर कर चोटिल होने से मौत भी हो चुकी है। यहां कुल 15 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। जिसमें 13 यात्रियों की हार्ट अटैक व 2 यात्रियों की चोटिल होने से हुई है।

advertisement at ghamasaana