टी20 वर्ल्ड कप में अलग जर्सी में दिखेगी टीम इंडिया

team india

टी.20 वर्ल्ड कप का रोमांच जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बीच टीम इंडिया ने एक बड़ी घोषणा की है। इस बड़ी प्रतियोगिता में टीम इंडिया नई जर्सी पहने नजर आएगी। इस जर्सी को 13 अक्टूबर को सबके सामने लाया जाएगा। टी.20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। आपको बता दें कि अभी टीम इंडिया की टी.20 की जर्सी नेवी ब्लू रंग की है।

टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में क्वालीफाइंग राउंड मिलाकर कुल 45 मैच खेले जाने हैं। जिसमें क्वालीफायर राउंड में 12 मैच और सुपर.12 राउंड में 30 मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। बता दें कि भारत और पाकिस्तान मैच से पहले ही जर्सी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान टीम ने जर्सी पर आईसीसी मेन्स टी.20 वर्ल्ड कप इंडिया लिखवाने की बजाय आईसीसी मेन्स टी.20 वर्ल्ड कप यूएई लिखवाया है।

दरअसल वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होने वाला था, लेकिन कोरोना के चलते अब इसका आयोजन यूएई और दुबई में किया जा रहा है। हालांकि इसकी मेजबानी भारत के पास ही है। वर्ल्ड कप के लिए टीमों की आखिरी लिस्ट 10 अक्टूबर तक जारी करनी है। इसमें 10 अक्टूबर तक सभी टीमें बदलाव कर सकती हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है– विराट कोहली, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, वरूण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर।

advertisement at ghamasaana