मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा से चार साल पहले संदिग्ध हालात में गायब हुए मोहम्मद हसन 25 का शव पड़ोसी सलमान के घर के कमरे में दबा हुआ मिलाा है। पुलिस ने कंकाल बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
नरा गांव निवासी गबरु का बेटा मोहम्मद हसन गायब हो गया था।
परिजनों ने तलाश की लेकिन कहीं पर नहीं मिला। मामले में नया मोड़ तब आया जब दो दिन पहले गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गमी के माहौल में गांव के सलमान ने मोहम्मद हसन के भाई के सामने दावा कि हसन का शव उसके कमरे में दबा हुआ है।
पहले ग्रामीणों ने इस बात को मजाक समझा। लेकिन चर्चा चली तो तय हुआ कि कमरे की मिट्टी खोदकर देखते हैं। कुछ फीट की गहराई पर कंकाल बरामद हुआ। पुलिस मौके पर बुलाई गई और पूरा मामला बताया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

