लखनऊ। टी-20 क्रिकेट मैच में पाकिस्तान से भारत की हार पर बीवी को जश्न मनाना भारी पड़ गया। इससे नाराज पति ने पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। शिकायतकर्ता ईशान मियां के मुताबिक उनकी बीवी राबिया शम्सी ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों का मजाक उड़ाते हुए वॉट्सऐप स्टेटस लगाया था।
यह मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर के गंज थाने का है। ईशान मियां के मुताबिक 24 अक्टूबर को टी-20 में भारत बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान से हार गया था। इसके बाद राबिया शम्सी ने आतिशबाजी की। उसने वॉट्सऐप स्टेटस पर भारतीय खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया। पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा।
ईशान को इसकी जानकारी उसके दोस्तों से हुई। 29 अक्टूबर को ईशान ने रामपुर SP को अपनी बीवी के खिलाफ तहरीर सौंप दी। उसने बतौर साक्ष्य अपनी वॉट्सऐप स्टेटस का स्क्रीन शॉट भी दिया है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद 5 नवंबर को पुलिस ने राबिया और उसके मायके वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

