गोंडा। कंपोजिट विद्यालय तेंदुआ मोहिनी के प्रधानाध्यापक लखेश्वरी प्रसाद वर्मा का क्लास रूम मे सोते हुए वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो वह हाथ में मोबाइल लेकर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो को वायरल कर कहा जा रहा हैं बच्चों को पढ़ाने के बजाय कुर्सी पर बैठकर आराम फरमाते नज़र आए आ रहे है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर विभाग के अफसरों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

