बरेली। फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला मुगलान में मंदिर की जगह पर अतिक्रमण कर सरेआम कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में निराशा एवं असंतोष है।
मामला फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला मुगलान में 40 वर्ष पूर्व बने छोटे से मंदिर की जगह का कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर उस पर दीवार एवं दरवाजा लगा दिया गया। जिसको पुलिस एवं प्रशासन के संज्ञान में मामला लाया गया। परंतु पुलिस ने मंदिर की जगह में 4 फीट जगह कब्जे करने वाले को सिविल न्यायालय के जज के तौर पर गिफ्ट कर दी। इससे लोगों में असंतोष फैल गया।

लोगों का कहना है यह 40 वर्ष पूर्व बनाया गया मोहल्ले का एक मंदिर था, जिसका फ्रंट 40 फीट और गहराई 10 फीट थी। बीच में मंदिर और चारों ओर परिक्रमा मार्ग बनाया गया था। जिस पर रातों-रात जबरिया परिक्रमा करने वाली जगह को घेर कर दरवाजा और दीवार लगा दी गई। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, परंतु पुलिस ने मंदिर की जगह की संवेदनशीलता को न समझते हुए कब्जा करने वाले व्यक्तियों के पक्ष में निर्णय करा दिया।
इससे हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि मंदिर की एक इंच भूमि भी किसी को नहीं दी जाएगी। यह भगवान की संपत्ति है और इसकी सम्मान एवं सुरक्षा सरकार एवं प्रशासन को करनी चाहिए। जिस प्रकार पुलिस ने कार्रवाई की उसको लेकर लोगों का कहना है कि योगी जी के शासन में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में है और पुलिस प्रशासन को यह नहीं करना चाहिए। लोगों का कहना है यदि हमें न्याय नहीं मिला तो योगी जी तक हम गुहार लगाएंगे एवं आंदोलन करेंगे।

