नई दिल्ली। जबसे नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में आए तब से पंजाब में कांग्रेस की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। पार्टी में लगातार उठापटक चल रही है। यहां तक कि मुख्यमंत्री तक बदलना पड़ गया। मंगलवार सुबह से ही हलचल थी कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। तभी से अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
इससे पहले यह सब कुछ हो पाता कि पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि सिद्धू एजी एपीएस राणा गुरजीत सिंह की तैनाती से सिद्धू नाराज चल रहे थे। कहा तक तो यहां तक जा रहा है कि सिद्धू चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से भी खुश नहीं थ

