जज के सामने ही महिला को धमकाते हुए पति बोला- बयान दिया तो तलाक दे दूंगा

नई दिल्ली। कोर्ट में गवाही देने आई महिला को उसके पति ने जज के सामने ही धमकी देते हुए कहा, उसके खिलाफ बयान दिया तो तलाक दे दूंगा। आरोपित पहले भी उस पर हमला कर चुका है। जिसमें ही नसीमा ने केस दर्ज किया हुआ है। इसी मामले में उसकी गवाही थी।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 15 निवासी नसीमा ने बताया कि पति इरफान के साथ विवाद चल रहा
है। इरफान ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी। 25 फरवरी को गवाही के लिए कोर्ट से समन आया था। शनिवार को वह कोर्ट पहुंची।

जज के सामने इरफान ने उसे धमकाया। बयान देकर जैसे ही वह बाहर निकली तो आरोपित ने कहा, बयान देने का मजा चखाउंगा। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। इसकी भनक लगते ही इरफान वहां से भाग निकला।

advertisement at ghamasaana