सुपर फास्ट 130 ट्रेनों में सफर करने के लिए देना होगा अधिक किराया, जानिए

Service charge will not be levied on tea

नई दिल्ली। रेलवे ने एक बार फिर यात्री ट्रेनों में किराया बढ़ा दिया है। जिससे यात्रियों की जेब पर भारी बोझ पड़ने वाला है। यह बढ़ा हुआ किराया एक अक्तूबर से लागू कर दिया गया है। दरअसल रेलवे ने 130 ट्रेनों को सुपरफास्ट का दर्जा दिया है और इन्हीं ट्रेनों का किराया बढ़ाया गया है।

रेलवे द्वारा बढ़ाए गए किराए के तहत इन 130 ट्रेनों के एसी.1 व एक्जीक्यूटिव श्रेणी में 75 रुपये प्रति यात्री, एसी.2, 3 चेयरकार में 45 रुपये व स्लीपर श्रेणी में 30 रुपये प्रति यात्री किराया देना होगा। इस प्रकार यात्रियों को एक पीएनआर छह यात्री, की बुकिंग में एसी.1 में 450 रुपये, एसी.2-3 में 270 और स्लीपर में 180 रुपये यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान करना होगा। यह व्यवस्था एक अक्तूबर से लागू कर दी गई है।

advertisement at ghamasaana