गोंडाः डॉक्टर अपहरण काण्ड के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एकअवैध चाकू भी बरामद

Two wanted accused arrested

गोंडा। खोड़ारे पुलिस ने डॉक्टर अपहरण कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास एक चाकू बरामद किया है।

डॉक्टर अपहरण कांड के बाद पुलिस आरोपियों के पीछे लग गई। इस मामले में स्वयं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए थे।

इसके बाद थाना खोड़ारे पुलिस ने अपहरण करने के दो वांछित अभियुक्तों. राहुल जायसवाल पुत्र मुन्नीलाल निवासी महरीखावां जनता होटल कोतवाली बस्ती और अर्जुन मौर्या त्र लल्लन प्रसाद मौर्या निवासी सबना थाना खोड़ारे को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त राहुल जायसवाल के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार इन आरोपियों ने अपने साथी के साथ मिलकर दिनांक आठ मार्च को डॉ भवप्रकाश पुत्र रामलाल निवासी संगवा थाना छपिया का अपहरण किया गया था। थाना खोडारे द्वारा अभियुक्तगणों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।

advertisement at ghamasaana