Urfi javed : कपड़ों की जगह जंजीर पहनकर मुसीबत में फंसी उर्फी जावेद

urfi

बिग बॉस ओटीटी से चर्चा में आईं उर्फी जावेद की सोच फैशन के मामले में सबसे अलग है, छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक उनके स्टाइल और आउटफिट्स को शायद ही कोई ऐसा हो जो मैच कर सके। उनका फैशन सेंस औरों को तो हैरान करता ही है, लेकिन कई बार खुद उनके लिए भी मुसीबत का सबब बन जाता है।

दरअसल कुछ दिनों पहले ही उर्फी जावेद ने जालीदार टाइट्स में टॉपलेस होकर गले में जंजीरों की माला पहने नजर आईं थी। जिनपर कई रंग.बिरंगे ताले भी लगे थे।

लेटेस्ट तस्वीरें उन्हीं फोटोशूट्स के दौरान की हैं। जो इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा रही हैं। उर्फी ने जंजीरों पूरे शरीर को ढका हुआ है और बैक फ्लॉन्ट कर रही हैं।

उर्फी का यह स्टाइल उनपर भारी पड़ गया था। इस बात की गवाही देती उनकी लेटेस्ट तस्वीरें ही हैं। जिसमें उनकी गर्दन बुरी तरह जख्मी दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों के जरिए उर्फी ने बताया है कि यूनीक स्टाइल कैरी करने के लिए उन्हें किस दर्द से गुजरना पड़ा है।

advertisement at ghamasaana