Urfi Javed को एक शख्स ने दी धमकी, बोला, इस्लाम के बारे में तुझे क्या पता, उर्फी करेंगी एफआईआर

urfi javed

उर्फी जावेद अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट की वजह से ही लाइमलाइट में नहीं रहतीए बल्कि बेबाक बयानों की वजह से भी छाई रहती हैं। बुलंद इरादों वाली उर्फी जावेद अपने विचार रखने से जरा भी नहीं कतरातींए फिर चाहे उर्फी को इसके लिए ट्रोल ही क्यों ना होना पड़े।

उर्फी ने उदयपुर में हुए कन्हैयालाल के हत्याकांड की कड़ी निंदा की थी। इंस्टा पोस्ट में उर्फी ने लिखा था कि अल्लाह ने धर्म के नाम पर कभी ऐसी बर्बरता को मंजूर नहीं किया है। उर्फी का ये लिखना था कि उन्हें इंस्टा स्टोरी पर लोगों के धमकी भरे और भद्दे मैसेज आने लगे। एक यूजर के मैसेज का उर्फी जावेद ने इंस्टा स्टोरी पर स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस शख्स के खिलाफ उर्फी एक्शन लेने वाली हैं। उर्फी ने पोस्ट में लिखा कि वे मुंबई पुलिस से शख्स की शिकायत करेंगी।

उर्फी को यूजर ने गाली भरे मैसेज लिखे, उन्हें चुड़ैल कहा, यूजर ने लिखा. अपना मुंह बंद कर चुड़ैल। तुझे तो क्या ही पता इस्लाम क्या है। हमारे नबी की शान में कोई गुस्ताखी करे और हम उसे कैसे छोड़ दें। शख्स के इन मैसेजेस ने उर्फी का पारा हाई कर दिया।

इसके बाद एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा. इस शख्स के खिलाफ मैं पुलिस में शिकायत करने वाली हूं। ये शख्स धर्म के नाम पर मारने की धमकी दे रहा है। ये सभी चरमपंथियों के लिए सबक होगा। साजिद अपना समय जेल में एंजॉय करो। उर्फी के इस सख्त एक्शन के बाद देखना होगा कितनों को सबक मिलता है।

advertisement at ghamasaana