सहारनपुर में निर्माणाधीन पुलिया के कुंड में डूबने से ग्रामीण की मौत

सहारनपुर। कोतवाली मिर्जापुर के एक गांव में एक व्यक्ति की निर्माणाधीन पुलिया के पास बने गहरे कुंड में गिरने से मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों को मालूम होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना सोमवार की रात्रि 9 बजे के लगभग की है गांव बेगपुर नौगांवा निवासी राकेश (35) पुत्र ठाकुरदास मजदूरी करता है।बीती रात्रि वह दवाई लेने के लिए घर से निकला था रास्ते में लोनिवि द्वारा बनाई जा रही पुलिया के पास बने गहरे कुंड में अचानक पैर फिसल गया और उसमे डूब गया।

रात्रि में किसी को पता नहीं चला। सुबह होने पर किसी ग्रामीण ने इसकी लाश देखी और ग्राम प्रधान को सूचना दी।राकेश की मौत की खबर लगते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।ग्राम प्रधान इकराम अहमद की सूचना पर कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भिजवाया।बता दे कि अभी विगत दिनों भी एक मासूम बच्चे की इस गहरे कुंड में डूबने से मौत हो गई थी। एसडीएम बेहट दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे और उसके परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

राकेश मेहनत मजदूरी करके जैसे तैसे गुजर बसर करता था।उसकी चार लड़किया और दो लड़के है।ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ भारी रोष है।ग्रामीणों इस मौत के लिए लोनिवि को ही जिम्मेदार ठहरा रहे है उनका कहना है कि बरसात के मौसम में निर्माण कार्य को शुरू करके अधर में छोड़ दिया गया जिसके चलते ये हादसा हुआ।ग्राम प्रधान इकराम अहमद ने बताया कि उनके द्वारा विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार को कई बार फोन करके बताया भी गया कि निर्माणाधीन पुलिया के पास में गहरा कुंड बन गया है इस कार्य को जल्दी से पूरा कराया जाए परंतु कोई सुनने वाला नहीं है।

advertisement at ghamasaana