अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सबसे हॉट कपल के रूप में जाने जाते हैं। इनके फैंस इनकी हर चीज की तारीफ करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। यह लोग भी अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ते हैं। क्रिकेट से थोड़ा सा वक्त मिला तो अनुष्का और विराट (Virat Kohli) निकल गए मालदीव की सैर पर और वहां अपने फैंस के लिए तस्वीरें भेजना नहीं भूले। इन तस्वीरों मंे अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने मालदीव वेकेशन से अपनी सुपर सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट का पारा तो हाई कर ही दिया है, साथ ही फैंस के दिलों की धड़कनें भी बढ़ा दी हैं। एक्ट्रेस का ऑरेंज मोनोकिनी वाला ये लुक इतना क्लासी और बोल्ड है कि, उनसे नजरें हटाना मुश्किल है। फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है, ‘ये है अपनी फोटो खुद लेने का नतीजा‘।
मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों को इंप्रेस कर देती हैं। इस लुक की बात करें, तो एक्ट्रेस ने मोनोकनी के साथ मैचिंग कलर का श्रग पेयर किया है, जो काफी स्टाइलिश लग रहा है। अपने इस लुक को कंप्लीट करने और पिक्चर परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने हैट और ट्रेंडी नेकपीस कैरी किया है। वहीं, अनुष्का का नो मेकअप लुक इस आउटफिट के साथ बेहद शानदार लग रहा है और उस पर उनकी प्यारी स्माइल, जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे…’क्या करके मानोगी?’

अनुष्का का ये लुक देखने के बाद जब इंटरनेट पर इसके बारे में जानकारी ढूंढी गई, तो पता चला कि, उनकी ये ड्रेस ‘Flirtatious’ ब्रांड की है, जिसकी कीमत 3,900 रुपये हैं। आप भी देखिए।

